नंदकिशोर यादव चुने गये बिहार विधानसभा के अध्यक्ष

2 Min Read

नेता प्रतिपक्ष बने तेजस्वी यादव, नये स्पीकर के छू लिये पैर

पटना। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये हैं। इसके साथ ही तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष चुने गये हैं।

नंदकिशोर यादव की ताजपोशी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई दी। दोनों उन्हें साथ लेकर विधानसभा अध्य़क्ष की कुर्सी तक ले गये।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नंद किशोर यादव का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने स्पीकर को बधाई दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की बात वह सुनेंगे। सीएम ने कहा कि विपक्ष ने भी समर्थन किया है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उम्मीद जताई कि वह निष्पक्ष होकर सदन का संचालन करेंगे। कहा कि आपका लंबा अनुभव है।

पक्ष विपक्ष सभी के सहयोग से आप वहां बैठे हैं। बताते चलें कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे नंद किशोर यादव ने अपने पूर्ववर्ती राजद के अवध बिहारी चौधरी के अविश्वास प्रस्ताव में हार के एक दिन बाद मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।

अवध बिहारी चौधरी के स्पीकर पद से हटने के बाद जद (यू) नेता और विधानसभा के उप सभापति महेश्वर हजारी बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बिहार में आज रैली के साथ आगे बढ़ेगी

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं