बिहार मे 70 हजार स्कूलों के बदलेंगे नाम, जानें वजह

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। देशभर के कई सड़क और रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने के बाद अब बिहार में स्कूलों के नाम बदलने जा रहे है। शिक्षा विभाग ने बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसी सत्र में इन स्कूलों का नाम बदल जायेगा। इसकी प्रक्रिया लोकसभा चुनाव के बाद शुरू कर दी जाएगी।

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय का नाम बदलने जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद इसी सत्र में स्कूलों का नाम बदल दिया जाएगा।

इसे लेकर शिक्षा विभाग राज्य के सभी 38 जिलों से नवसृजित और उत्क्रमित विध्यालयों से जानकारी जुटाने में लगा है। इन स्कूलों के नाम राजकीय या देश और राज्य के महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे।

शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को नवसृजित और उत्क्रमित स्कूलों के लिए देश और राज्य के महापुरुषों के नामों की सूची तैयार करने को कहा है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन स्कूलों का नाम बदलने के पीछे एक यह भी कारण है कि ई-शिक्षा कोष और यू-डायस पोर्टल में एंट्री करने के दौरान इन स्कूलों के बड़े-बड़े नाम होने से काफी परेशानी होती है।

परेशानी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों का नाम बदलने का फैसला लिया है। ऐसे स्कूलों के नया नाम ई-शिक्षा कोष और यू-डायस पोर्टल पर एंट्री की जाएगी। इसके बाद ये स्कूल उसी नाम से जाने जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

बंगाल में बीजेपी उम्मीदवार ने लड़की को किया किस, मचा बवाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं