कांवड़ रूट की दुकानों पर नेमप्लेट जरूरी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार का फैसला रोका, कहा- दुकानदारों को नाम बताने के लिए बाध्य न करें [Name plates are not necessary on shops on Kanwar route, Supreme Court stopped the decision of UP government, said – do not force shopkeepers to tell the name]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों को अपनी पहचान बताने के सरकारी आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने सोमवार को कहा कि दुकानदारों को पहचान बताने की जरूरत नहीं है।

कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी कर शुक्रवार तक जवाब देने को कहा है। अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकान मालिकों के नाम लिखने का आदेश दिया है।

इसके खिलाफ एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स नाम के NGO ने 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

याचिकाकर्ता के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अल्पसंख्यकों की पहचान के जरिए उनका आर्थिक बहिष्कार किया जा रहा है। यह चिंताजनक है।

भोजन शाकाहारी है या मांसाहारी यह बताना जरूरी, नाम नहीः

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल किया है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था।

होटल चलाने वालों को भोजन के प्रकार यानी वह शाकाहारी है या मांसाहारी की जानकारी देनी होगी। लेकिन उन्हें अपना नाम लिखने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

कांवड़ यात्रा: नेम प्लेट विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट , कल होगी सुनवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं