नैनीताल, एजेंसियां। नैनीताल के बेतालघाट इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। 200 मीटर गहरी खाई में पिकअप वाहन गिर गया है।
इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 11 लोग सवार थे।
इनमें से 8 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने का काम खत्म करने के बाद वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।
घायलों के होश में आने के बाद ही कुछ जानकारी हासिल हो सकेगी।
इसे भी पढ़ें








