नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से की सगाई, 2021 में सामंथा से हुआ था तलाक [Naga Chaitanya engaged with Shobhita Dhulipala, divorced Samantha in 2021]

2 Min Read

पिता नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

हैदराबाद, एजेंसियां। साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन के घर पर सगाई की। नागार्जुन का घर हैदराबाद के पॉश एरिया जुबली हिल्स में स्थित है।

नागार्जुन ने ही सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए इन्हें आशीर्वाद दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धुलिपाला से सगाई की अनाउंसमेंट करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है।

दोनों ने सुबह 9.42 बजे सगाई की। हम शोभिता का परिवार में स्वागत करते हैं। दोनों को बहुत शुभकामनाएं।’

शूटिंग से लिया एक दिन का ब्रेक

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सगाई के लिए नागा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थंदेल’ की शूटिंग से एक दिन का ब्रेक लिया है।

सामंथा से तलाक के बाद ही नागा चैतन्य का नाम शोभिता से जुड़ने लगा था। दोनों को कई बार कई इंटरनेशनल ट्रिप्स पर साथ वक्त बिताते देखा जा चुका है।

इसके अलावा चैतन्य को कई बार उसी होटल में देखा गया था, जहां शोभिता अपनी फिल्म ‘मेजर’ के प्रमोशन के लिए रुकी हुईं थीं।

वहीं शोभिता ने अपना बर्थडे भी हैदराबाद में ही सेलिब्रेट किया था। इसके बाद भी नागा और शोभिता को कई मौकों पर साथ देखा गया था। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

पहले नागार्जुन अब धनुष के बाउंसर्स ने फैंस को धकेला, भड़के लोग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं