अवॉर्ड फंक्शन में शोभिता संग पहुंचे नागा चैतन्य [Naga Chaitanya arrived with Shobhita at the award function]

2 Min Read

हैदराबाद,एजेंसियां। अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) नेशनल अवॉर्ड 2024 का आयोजन हैदराबाद में किया गया। कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें नागा चैतन्य अमिताभ बच्चन का पैर छूते नजर आ रहे हैं।

नागा चैतन्य ने अपनी होने वाली पत्नी शोभिता धुलिपाला के साथ कार्यक्रम में स्टाइलिश तरीके से एंट्री लिया। दोनों ही अपने फॉर्मल आउटफिट में काफी अच्छे लग रहे थे। नागा चैतन्य हाल ही में स्ट्रीमिंग सीरीज ‘धूता’ में नजर आए थे।

कुछ दिनों पहले ही ‘मेड इन हेवन’ की अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पसुपु दंचदम समारोह की तस्वीरें पोस्ट कीं, यह रस्म तेलुगू संस्कृति में शादी के उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है।

तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा गोधुमा राय पसुपु दंचदम और इसलिए यह शुरू होता है। इस अवसर के लिए, अभिनेत्री ने सिल्क की साड़ी को सुनहरे ब्लाउज से मैच किया था।

तस्वीरों में अभिनेत्री अपने परिवार की महिलाओं के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। में अभिनेत्री हल्दी पीसने और पुजारी और अपने परिवार के बड़ों के साथ कई रस्मों को सल्लीनता से निभाती दिखी।

इसे भी पढ़ें

नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से की सगाई, 2021 में सामंथा से हुआ था तलाक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं