चुनाव आयोग के नोटिस पर बोले नड्डा-दलितों और ओबीसी का अधिकार छीनना चाहती है कांग्रेस

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर फिर से हमला किया है।

नड्‌डा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि कांग्रेस और INDI गठबंधन का छुपा हुआ एजेंडा है कि SC, ST और OBC के अधिकारों को छीनना और मुसलमानों को देना है।

नड्‌डा का यह बयान तब आया है जब चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के बयान को लेकर उन्हें नोटिस भेजा है और 29 अप्रैल तक जवाब मांगा है।

पीएम मोदी ने बांसवाड़ा में 21 अप्रैल को कहा था कि कांग्रेस आपकी संपत्ति ज्यादा बच्चे वालों में बांट देगी।

यह पहली बार है जब चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारक की जगह पार्टी अध्यक्षों को नोटिस जारी किया है।

PM मोदी भाजपा और राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। इस लिहाज से इनके भाषणों के लिए EC ने पार्टी अध्यक्षों को जिम्मेदार माना है।

इसे भी पढ़ें

बिहार में 5 सीटों पर वोटिंग जारी, पूर्णिया पर देश की नजर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं