मुंबई, एजेंसियां। टाटा ग्रुप ने टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का चेयरमैन नियुक्त किया है।
चंद्रशेखरन, बनमाली अग्रवाल की जगह लेंगे। बनमाली अब टाटा ग्रुप में सलाहकार की भूमिका निभाएंगे।
नटराजन चंद्रशेखरन 1987 में टाटा ग्रुप से जुड़े थे। एन चंद्रशेखरन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के CEO और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रह चुके हैं।
वह टाटा मोटर्स और टाटा ग्लोबल बेवरेजेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नटराजन को 2016 में टाटा संस के बोर्ड में डायरेक्टर बनाया गया था।
इसे भी पढ़ें
गुजरात हाईकोर्ट में 260 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स को मौका








