नयी दिल्ली : स्वर्ण आभूषणों पर कर्ज मुहैया कराने वाली कंपनी मुथूट फाइनेंस के निदेशक मंडल ने कारोबार विस्तार के लिए विदेशों से वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) के जरिए दो अरब डॉलर जुटाने की योजना को मंजूरी दी है।
मुथूट फाइनेंस ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह सूचना दी।
कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल की वित्त समिति की बैठक में मौजूदा ग्लोबल मीडियम टर्म नोट (जीएमटीएन) कार्यक्रम को बढ़ाकर दो अरब डॉलर मूल्य तक ले जाने की मंजूरी दी गई।
इसे भी पढ़े
हिंदुस्तान जिंक बनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी








