Murshidabad violence: मुर्शिदाबाद हिंसा पर भड़की बीजेपी, कहा – “हिंदुओं को निशाना बनाना थी टीएमसी की साजिश” [BJP furious over Murshidabad violence, said – “TMC’s conspiracy was to target Hindus”]

1 Min Read

Murshidabad violence:

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर बड़ा आरोप लगाया है। कलकत्ता हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह हिंसा योजनाबद्ध थी और इसमें खास तौर पर हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया गया।

Murshidabad violence:

उन्होंने आरोप लगाया कि 11 अप्रैल को स्थानीय टीएमसी पार्षद महबूब आलम के निर्देश पर हिंसा हुई, जिसमें 113 घरों को नुकसान पहुंचा और कई हिंदू परिवारों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा, जबकि पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बने रहे। रिपोर्ट में टीएमसी नेताओं और एक विधायक के नाम का जिक्र होने पर बीजेपी ने राज्य सरकार पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी अब हिंदू विरोधी चेहरा नहीं छुपा सकती।

इसे भी पढ़ें

Murshidabad violence: मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता का बीजेपी पर हमला, कहा- नहीं होने देंगे हिंदू-मुस्लिम तनाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं