Murshidabad violence: मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता का बीजेपी पर हमला, कहा- नहीं होने देंगे हिंदू-मुस्लिम तनाव [Mamata attacks BJP over Murshidabad violence, says will not let Hindu-Muslim tension happen]

2 Min Read

Murshidabad violence:

कोलकाता , एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून में बदलाव को लेकर हुई हिंसा के बाद स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीमें पुलिस के साथ ड्यूटी पर लगी हैं।

इस हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है और कहा कि वे किसी भी स्थिति में बंगाल में हिंदू-मुस्लिम तनाव नहीं होने देंगे। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी और कुछ मीडिया हाउस जानबूझकर झूठे प्रचार कर रहे हैं ताकि राज्य में अशांति फैलाई जा सके।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस (TMC), हिंसा में शामिल होती तो उनके ही नेताओं के घरों पर हमले नहीं होते। ममता ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी हमेशा मुस्लिम समुदाय के अधिकारों की रक्षा करती रही है और किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती। ममता ने मीडिया चैनलों पर बीजेपी के साथ मिलकर काम करने का आरोप भी लगाया।

Murshidabad violence: वक्फ कानून के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के संसद ने ज्यादा आवाज़ उठायी थी

सीएम ने कहा, “वक्फ कानून के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने संसद में सबसे ज्यादा आवाज उठाई थी, लेकिन अब इसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ संपत्तियों में हिंदू लोग भी रहते हैं, और बीजेपी की यह कोशिश है कि इस कानून के जरिए राज्य में हिंदू-मुस्लिम के बीच तनाव फैलाया जाए।

ममता ने मीडिया द्वारा बंगाल में हुई हिंसा को दूसरे राज्यों के पुराने वीडियो के साथ जोड़कर दिखाए जाने पर भी नाराजगी जताई और केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

इसे भी पढ़ें

Kolkata: मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद हालात सामान्य की ओर, खुलीं दुकानें, लौट रहे परिवार, अब तक 210 गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं