Murshidabad violence : मुर्शिदाबाद हिंसा में बाप-बेटे की हत्या के आरोपी अरेस्ट, दावा- हिंसा में बांग्लादेशी कट्टरपंथी शामिल [Accused of killing father and son in Murshidabad violence arrested, claim- Bangladeshi fundamentalists involved in the violence]

2 Min Read

Murshidabad violence :

कोलकाता, एजेंसियां। वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 10-12 अप्रैल के बीच हुई हिंसा में पिता-पुत्र की हत्या करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। एक आरोपी बीरभूम और दूसरा बांग्लादेश बॉर्डर से पकड़ा गया है। इनके नाम कालू नदाब और दिलदार नदाब हैं। दोनों ने हरगोबिंद दास और चंदन दास की हत्या की थी।

Murshidabad violence :दावा- हिंसा में बांग्लादेशी कट्टरपंथी शामिल:

पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा में बांग्लादेशी कनेक्शन सामने आया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हिंसा में बांग्लादेशी कट्टरपंथी शामिल थे, जिन्हें एक राजनीतिक दल के स्थानीय नेताओं की मदद मिली थी। बांग्लादेश के दो कट्टरपंथी संगठन- जमात-उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) के सदस्यों ने इसे अंजाम दिया था।

Murshidabad violence :हालातों पर केंद्र की नजर:

केंद्रीय गृह मंत्रालय मुर्शिदाबाद के हालात पर करीबी से नजर रख रहा है। भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को भी कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि पश्चिम बंगाल सेक्टर में अवैध घुसपैठ न हो सके।

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को अवमानना का नोटिस भेजा

Share This Article
Exit mobile version