मुर्मू ने लोगों से देश के समावेशी विकास के लिए आम्बेडकर के आदर्शों को अपनाने को कहा

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान निर्माता डॉ बी आर आम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी को देश के समावेशी विकास के लिए सामूहिक रूप से काम करने के बाबासाहेब के विचारों को अपनाना चाहिए।

मुर्मू ने कहा कि सामाजिक बदलाव के पथप्रदर्शक और विविधता पूर्ण व्यक्तित्व बाबासाहेब आम्बेडकर ने एक विधिवेत्ता, शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनेता के रूप में देश और समाज में असाधारण योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें

संदेशखालि में मौके पर जांच से मानवाधिकारों के ‘उल्लंघन’ का पता चला : आयोग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं