हजारीबाग में लड़के का मर्डर, छुट्टी में आया था गांव [Boy murdered in Hazaribagh, had come to village on vacation]

2 Min Read

Murder:

हजारीबाग। एक जवान लड़के की डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। धारदार हथियार से वार कर इस युवक की हत्या की गयी है।

मृतक की शिनाख्त 25 साल के प्रभात कुमार के तौर पर की गयी है। प्रभात कुमार हजारीबाग के नमस्कार चौक के पास का रहने वाला था। वहीं, घटना बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के खीरगांव की है। डेड बॉडी बाकर गली से बरामद की गयी है।

हत्या की बात वायरल होते ही आसपास से जुटे लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साये लोग सड़क पर उतर आये और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख इलाके में भारी मात्रा में फोर्स डिप्यूट कर दिया गया।

Murder: दूसरे राज्य में करता था काम, छुट्टी में आया था घर

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभात दूसरे राज्य में काम करता था और छुट्टी लेकर गांव आया था। शुक्रवार को ही उसे वापस लौटना था। घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। उसके घर में मां, भाई और बहन हैं।

परिजनों का कहना है कि प्रभात एक साधारण युवक था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हालात को देखते हुए मौके पर हजारीबाग के सदर अनुमंडल पदाधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें

Real estate: ईचागढ़ में रियल एस्टेट कारोबारी की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं