कोंकणी समाज से मुनव्वर ने मांगी माफी, भड़के BJP नेता ने पाकिस्तान भेजने की धमकी दी पीटने वाले को 1 लाख का इनाम घोषित [Munavvar apologized to Konkani community, enraged BJP leader threatened to send him to Pakistan, announced a reward of Rs 1 lakh for the person who beat him]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी फिर एक बार विवादों में फंस चुके हैं।

हाल ही में मुनव्वर फारुकी ने एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान ऑडियंस से मजाक करते हुए कोंकणी समुदाय के लोगों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।

शो का वीडियो सामने आने के बाद से ही कोंकणी समुदाय के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेता नितेश राणे ने उन्हें पाकिस्तान भगाने की धमकी दी है।

दूसरी तरफ एक नेता ने मुनव्वर को पीटने पर 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा भी की है।
पार्षद समाधान सरवणकर ने मुनव्वर फारुकी के स्टैंड-अप कॉमेडी शो का वीडियो शेयर किया है।

वीडियो के साथ उन्होंने कोंकणी भाषा में लिखा है कि अगर मुनव्वर अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो वो उन्हें पीटने वाले शख्स को 1 लाख रुपए का इनाम देंगे।

बताते चलें कि समाधान सरवणकर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) नेता, विधायक और सिद्धिविनायक मंदिर के ट्रस्टी सदा सरवणकर के बेटे हैं।

इसे भी पढ़ें

सना मकबूल बनी ‘Bigg Boss OTT 3’ की विनर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं