छिपकली के कारण लेट हुई मुंबई-रांची फ्लाइट [Mumbai-Ranchi flight delayed due to lizard]

2 Min Read

रांची। इंडिगो एयरलाइंस के मुंबई-रांची विमान में छिपकली दिखाई देने के बाद प्लेन ने घंटो बाद उड़ान भरी।

विमान संख्या 6E 831 उड़ान भरने के लिए रनवे पर आया। इसी दौरान एक यात्री को विमान के अंदर छिपकली दिखी और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

विमान के अंदर छिपकली का पता लगाने के लिए ग्राउंड स्टॉफ के साथ केबिन क्रू के सदस्य लगे रहे। तभी पायलट ने घोषणा की कि ग्राउंड स्टॉफ की मंजूरी के बाद ही फ्लाइट उड़ेगी।

नहीं मिली छिपकली

दो घंटे तक इंतजार करने के बाद एयरलाइंस के कर्मियों ने सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा। इसके बाद विमान की जांच फिर से की गई।

वहीं विमान के उड़ान नहीं भरने से परेशान यात्रियों ने टर्मिनल मैनेजर से दूसरे विमान की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

विमान दोपहर 1.35 की बजाय शाम 6.45 बजे मुंबई से रांची के लिए उड़ान भरा और रात 9.33 बजे रांची पहुंचा।

इसके बाद सवा दस बजे रांची से मुंबई के लिए उड़ान भर सका। वही रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो के अधिकारियों ने बताया कि विमान में छिपकली नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें

IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, किया गया फ्लाइट को डायवर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं