मुंबई की युवती ने गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन को अपना पिता बताते हुए मुकदमा दायर किया

1 Min Read

मुंबई: मुंबई की 25-वर्षीया एक युवती ने शनिवार को यहां की एक अदालत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रवि किशन के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर कर दावा किया कि गोरखपुर के सांसद उनके जैविक पिता हैं। महिला ने डीएनए परीक्षण की मांग की है।

शिनोवा नामक युवती ने उसे अभिनेता से नेता बने रवि किशन की जैविक पुत्री घोषित करने का अदालत से अनुरोध किया है।

याचिकाकर्ता का दावा है कि वह अपर्णा सोनी के साथ भाजपा नेता के रिश्ते से पैदा हुई है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव को लेकर यातायात परामर्श जारी किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं