Mumbai Delhi Airport: मुंबई-दिल्ली जैसे एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा में बड़ी खामियां, DGCA बोला- रनवे मार्किंग धुंधली, प्लेन के टायर घिसे [Major security flaws at airports like Mumbai-Delhi, DGCA said- runway markings are blurred, plane tyres are worn out]

1 Min Read

Mumbai Delhi Airport:

नई दिल्ली, एजेंसियां। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की जांच में पता चला है कि मुंबई, दिल्ली सहित कई बड़े एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी खामियां हैं। DGCA ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एक एयरपोर्ट पर रनवे पर लाइन मार्किंग ही धुंधली थी। एक एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले प्लेन के टायर घिसे हुए मिले। कुछ जगहों पर दस्तावेज सही तरह मेंटेन नहीं किए गए, तो कहीं शिकायत बुक में खामी दिखी।

Mumbai Delhi Airport: 2 टीमों ने फ्लाइट ऑपरेशन, सुरक्षा मानकों की जांच की:

DGCA के जॉइंट डायरेक्टर जनरल की निगरानी में दो टीमों ने 7 मानकों पर जांच की। ये जांच 19 जून के बाद की गई थी। एक टीम सुबह के वक्त और दूसरी टीम रात की वर्किंग की जांच कर रही थी। इसमें फ्लाइट ऑपरेशन, उड़ान का समय, रैंप सेफ्टी, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC), कम्युनिकेशन, नेविगेशन एंड सर्विलांस सिस्टम और उड़ान से पहले की जांच शामिल थी।

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी तस्कर गिरफ्तार, पेट से निकले 8.66 करोड़ के कोकीन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं