Mukul Dev passed away: मशहूर अभिनेता मुकुल देव का निधन, 54 की उम्र में ली अंतिम सांस [Famous actor Mukul Dev passed away, breathed his last at the age of 54]

2 Min Read

Mukul Dev passed away:

मुंबई, एजेंसियां। फिल्मों और टीवी के जाने-माने अभिनेता मुकुल देव का बीती देर रात निधन हो गया। एक्टर ने 54 की उम्र में अंतिम सांस ली। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकुल देव का निधन दिल्ली में हुआ है। एक्टर के दोस्तों ने बताया है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। हालांकि मौत की असली वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। एक्टर के निधन की खबर सामने आते ही सिनेमा जगत में शोक की लहर है। कई कलाकार और फिल्म जगत के लोग सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Mukul Dev passed away: इन फिल्मों में काम कियाः

मुकुल देव ने सन ऑफ सरदार, यमला पगला दीवाना, आर राजकुमार, जय हो जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था। वह अपनी दमदार एक्टिंग और अलग-अलग तरह के रोल निभाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने टीवी सीरियल्स, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया था।

Mukul Dev passed away: 90 के दशक में शुरू किया था करियरः

मुकुल देव ने 1990 के दशक में अपना फिल्मी सफर शुरू किया था और जल्दी ही अपनी काबिलियत से लोगों का ध्यान खींचा। उन्हों ने 1996 में टीवी सीरियल ‘मुमकिन’ से एक्िंटीवग डेब्यू किया। उन्होंने चाइना गेट और कयामत: सिटी अंडर थ्रेट जैसी फिल्मों में भी काम किया। ‌उन्हेंो आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2022 में ‘अंत द एंड’ फिल्म में देखा गया था। टीवी पर वह 2018 में आए सीरियल ’21 सरफरोश’ में गुल बादशाह के किरदार में नजर आए थे। जबकि OTT पर 2020 में ‘स्टे‍ट ऑफ सीज: 26/11’ वेब सीरीज में नजर आए थे। उनके कई किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

इसे भी पढ़ें

Tilakdhari Singh Death: कोडरमा के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह का निधन, सीएम हेमंत ने जताया शोक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं