बाराबंकी (उप्र), एजेंसियां : जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी ने बृहस्पतिवार को बाराबंकी जिले की अदालत को अवगत कराया कि जेल में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ मिला हुआ खाना परोसे जाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई है।
खराब स्वास्थ्य का हवाल देकर: अंसारी एंबुलेंस के फर्जी पंजीकरण मामले में जिले की सांसद-विधायक अदालत में पेश नहीं हुए।
अंसारी के अधिवक्ता ने अदालत में प्रार्थना पत्र दायर किया। अपने वकील रणधीर सिंह सुमन के माध्यम से दायर आवेदन में अंसारी ने कहा,‘‘ …19 मार्च की रात मुझे खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया है जिसकी वजह से मेरी तबीयत खराब हो गई। ऐसा लग रहा है कि मेरा दम निकल जाएगा।’’
अधिवक्ता ने कहा कि इस घटना से पहले अंसारी का स्वास्थ्य ‘‘पूरी तरह से ठीक’’ था और इसलिए उन्होंने अदालत से उनके उचित इलाज के लिए चिकित्सकों की एक टीम बनाने का अनुरोध किया है।
अंसारी ने आरोप लगाया कि 40 दिन पहले भी इसी तरह खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था।
इसे भी पढ़ें
पृथ्वीराज चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख नियुक्त








