सोनाक्षी-जहीर की शादी पर बोले मुकेश खन्ना- ये लव जिहाद नहीं है [Mukesh Khanna said on Sonakshi-Zaheer’s marriage – This is not love jihad]

2 Min Read

इसमें हिन्दू-मुस्लिम का एंगल मत डालिए

मुंबई, एजेंसियां। सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल से इंटरफेथ मैरिज की। शादी के बाद कपल को काफी ट्रोल किया गया।

अब एक्टर मुकेश खन्ना ने भी उनकी शादी पर बयान दिया है। उनका कहना है कि प्यार का कोई मजहब नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि इसमें हिन्दू-मुस्लिम का एंगल मत डालिए। सोनाक्षी ने जहीर से अचानक शादी नहीं की है।

उन्होंने 7 से 8 साल साथ रहने के बाद शादी का फैसला लिया। ऐसे में हिंदु-मुस्लिम का कोई एंगल ही नहीं है।

कब होता है लव जिहाद, मुकेश ने समझाया

मुकेश ने कहा कि लव जिहाद का मामला तब होता है जब कोई छोटी बच्ची को बहला-फुसला कर शादी कर लेता है।

जब साल भर जानने के बाद ही आप किसी के बहकावे में आ जाते हैं, तो वहां मामला बिगड़ जाता है।

ये एक सेंसटिव और पॉलिटिकल मैटर है। ये दोनों एक्टर हैं, क्या इससे पहले हिंदू-मुस्लिम ने शादी नहीं की है। हमारे समय में भी कई लोगों ने ऐसे शादी की थी। वो सभी आज भी अपनी लाइफ में खुश हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी दोस्त हैं मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने शत्रुघ्न सिन्हा को अपना करीबी दोस्त बताया है। उन्होंने कहा- शत्रुघ्न सिन्हा बहुत महान व्यक्ति हैं।

सोनाक्षी की शादी उनका फैमिली मैटर है। शादी को लेकर उठे विवादों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी चुप्पी तोड़ी थी।

उन्होंने जहीर को सोनाक्षी के लिए परफेक्ट मैच बताया था। उन्होंने कहा- मेरी बेटी ने कोई गैर कानूनी काम नहीं किया है।

सोनाक्षी की शादी उनके बांद्रा स्थित घर में हुई। वहीं शादी के बाद मुंबई के दादर स्थित शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में उन्होंने रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी।

इसे भी पढ़ें

हनीमून पर निकले सोनाक्षी सिन्हा-जहीर, स्विमिंग पूल में चिल करते दिखे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं