MS Dhoni ने सलमान खान के साथ मनाया अपना 43वां जन्मदिन [MS Dhoni celebrated his 43rd birthday with Salman Khan]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को 43 साल के हो गए हैं।

माही ने अपना जन्मदिन बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ मनाया। इस दौरान वहां मौजूद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने उनके पैर भी छुए। लोग साक्षी के इस कार्य की खूब सराहना कर रहे हैं।

मौजूदा समय में धोनी देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत सेरेमनी के लिए मुंबई में मौजूद हैं।

खास समारोह के बाद ही उन्होंने होटल में अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान समारोह में शामिल सलमान खान भी उनके साथ केक काटने के समय उपस्थित रहे।

इस शानदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं।

बता दें, माही शनिवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ‘संगीत सेरेमनी’ में पहुंचे थे। इस समारोह के बाद ही उन्होंने होटल में अपना जन्मदिन मनाया।

सोशल मीडिया पर थाला को जन्मदिन की बधाईयों की बाढ़ आई हुई है और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने यह सुनिश्चित किया कि वह अपने पति को जन्मदिन की बधाई देकर उन्हें खास महसूस कराएं।

साक्षी ने धोनी के जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बर्थडे बॉय केक काटता नजर आ रहा है। इस दौरान वहां बॉलीवुड दबंग सलमान खान भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

धोनी और साक्षी ने मनाई शादी की 15वीं सालगिरह, बड़े अंदाज में काटा केक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं