MS Dhoni Animal Look:एनिमल लुक में MS Dhoni छाये, रणबीर कपूर को दी मात [MS Dhoni Animal Look: MS Dhoni shines in animal look, beats Ranbir Kapoor]

3 Min Read

फैंस बोले- ‘थाला फॉर अ रीजन’

चेन्नई, एजेंसियां। एमएस धोनी ना सिर्फ एक शानदार क्रिकेटर हैं, बल्कि एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं। कई विज्ञापनों में उनका अभिनय देखा गया है। लेकिन इस वक्त उन्होने कुछ ऐसा कर दिया है

जो कि काफी चर्चा में है। दरअसल एमएसडी को रणबीर कपूर के एनिमल वाले लुक में देखा गया है। ये वीडियो वायरल है और चर्चा में हैं। जिसने भी उनका लुक देखा तो वो दंग रह गया है। क्रिकेट से सन्यास ले चुके धोनी को देखकर लोग पूछ रहे हैं कि क्या वो अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाले हैं।

एड शूट के लिए नया गेटअपः

एमएस धोनी ने किसी एड के लिए एनिमल लुक लिया था और कमाल के लग रहे थे। बता दें कि धोनी इस वक्त आईपीएल को लेकर भी चर्चा में हैं, जो 22 मार्च से ये शुरु होने वाला है।

सुनाई दे रहा है बहरा नहीं हू मैं..

वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का डायलॉग बोलते धोनी से आपकी नजर नहीं हटेगी। कभी कार से निकलने वाला लुक तो कभी साइकिल चलाकर आने वाला लुक.. धोनी ने कमाल किया है।

जाहिर है रणबीर कपूर भी उनके इस अंदाज पर फिदा होने वाले हैं। थाला के नाम से मशहूर धोनी के एनिमल लुक को देखकर डायरेक्टर ने कहा, ”सीटियां बजेंगी कमाल है।”

लोगों के कमेंट्स की बाढ़ः

इसके बाद धोनी बोलते हैं, ”सुनाई दे रहा है बहरा नहीं हू मैं।” धोनी कहते हैं, ”ये थोड़ा ज्यादा नहीं हो गया, इलेक्ट्रिक साइकिल की एड है।” इसके बाद थाला का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और हमेशा की तरह लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं।

थाला फॉर ए रीजन

अक्सर धोनी के फैंस ये ट्रेंड करवाते हैं। इन एनिमल लुक को देखकर फैंस रहा नहीं गया और वो कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, ”यह अब एक परंपरा है..धोनी आईपीएल से पहले एक बैंगर विज्ञापन दे रहे हैं।”

एक ने लिखा, ”गजब थाला फॉर ए रीजन।” एक ने लिखा, ”रणबीर कपूर से अच्छे लग रहे हैं।” एक ने लिखा, ”मार्केटिंग ऐसी की एड स्किप करने का मन ना करे।” एक ने लिखा, ”बेकार एड है।”

इसे भी पढ़ें

एनिमल लुक में नजर आये महेंद्र सिंह धोनी, रणवीर को दी मात

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं