MPPSC 2021 स्टे2ट सर्विस का रिजल्ट2 जारी [MPPSC 2021 State Service Result2 released]

2 Min Read

डिप्टी2 कलेक्ट्र के 24 पदों में जनरल कैटेगरी से सिर्फ 2, टॉप 10 में 7 लड़कियां

भोपाल, एजेंसियां। मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने MPPSC स्टेट सर्विसेज एग्जाम 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।

रायसेन की अंकिता पाटकर ने पहली रैंक हासिल की है। वहीं, टॉप 10 पोजिशंस में से 7 पर लड़कियों ने बाजी मारी है।

आयोग ने फाइनल सिलेक्शन लिस्ट के साथ-साथ मार्क्स लिस्ट भी जारी की है। कैंडिडेट्स MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

टॉप 24 में जनरल कैटेगरी से सिर्फ 2 का सिलेक्शन

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के 24 पदों पर सिर्फ 2 कैंडिडेट्स जनरल कैटेगरी से सिलेक्ट हुए हैं।

OBC कैटेगरी से 8 कैंडिडेट्स और SC-ST कैटेगरी से पांच-पांच कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। फिलहाल, सिर्फ 20 पदों पर रिजल्ट जारी किया गया है।

सिर्फ 87% पदों पर नियुक्ति के लिए जारी हुआ है रिजल्ट

आयोग ने PSC के तहत 290 पदों में से 246 पदों पर नियुक्ति के लिए रिजल्ट जारी किया है।

दरअसल, 27% OBC आरक्षण के लंबित मामले की वजह से सिर्फ 87% पदों के लिए रिजल्ट डिक्लेयर किया गया है। 13% पदों के लिए रिजल्ट होल्ड किया गया है।

इसे भी पढ़ें

JAC ने 8वीं परीक्षा 2024 का जारी किया रिजल्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं