MP-राजस्थान में प्री-मानसून बारिश शुरू, 35 जिलों में अलर्ट [Pre-monsoon rain starts in MP-Rajasthan, alert in 35 districts]

2 Min Read

गुजरात में 13 जून तक पहुंचेगा मानसून, बिहार में हीटवेव का रेड अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसियां। मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार 11 जून को MP के 27 और राजस्थान के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD ने बताया कि गुजरात में अगले 48 घंटों के दौरान यानी 11 से 13 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है। इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है।

मुंबई में बारिश जारी

मुंबई में दो दिन पहले मानसून की एंट्री के बाद से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार सुबह तक 50 मिलीमीटर बारिश हुई है। यहां सोमवार शाम सात बजे के बाद भी भारी बारिश हुई।

उत्तर और पूर्व भारत में हीटवेव का अलर्ट

दूसरी तरफ, उत्तर और पूर्वी भारत हीटवेव की चपेट में है। बिहार में आज एक्सट्रीम हीटवेव का अलर्ट है।

बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

बिहार में 15 जून तक बढ़ी गर्मी की छुट्टियां

राज्य में लंबे समर वेकेशन के बाद सोमवार को स्कूल खुले थे। हालांकि, पहले ही दिन कई जगह स्टूडेंट्स और टीचर्स बेहोश हो गए।

इसके बाद राज्य के स्कूलों में 15 जून तक फिर से छुट्टी कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में 11 जून तक हीटवेव का येलो अलर्ट 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं