राज्यसभा में प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुईं सांसद फूलो देवी [MP Phulo Devi fainted during protest in Rajya Sabha]

2 Min Read

पूर्व PM देवेगौड़ा की विपक्ष से अपील- NEET पर जांच जारी, इस पर संसद में बहस न करें

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को NEET मुद्दे के चलते दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में कार्यवाही हंगामे के चलते 1 जुलाई तक स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में कार्यवाही रुक-रुककर चलती रही। हालांकि इस बीच NEET मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहीं सांसद फूलो देवी नेताम को चक्कर आ गया। बाद में उन्हें संसद से RML हॉस्पिटल ले जाया गया।

DMK सांसद तिरुचि शिवा ने बताया कि फूलो देवी का BP 214/113 हो गया था। उन्हें स्ट्रोक भी आ सकता था। लेकिन फिर भी सदन में चर्चा जारी है, मैंने दो दशक में ऐसा कभी नहीं देखा।

पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने किया सरकार का बचाव

धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा, सरकार का बचाव करने आए।

उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक पर जांच चल रही है। इसलिए संसद में इस पर बहस नहीं करनी चाहिए।

24 जून से शुरू हुआ संसद का यह सत्र 3 जुलाई तक चलेगा। राज्य सभा में पीएम मोदी 3 जुलाई को चर्चा का जवाब दे सकते हैं।

कांग्रेस जब भी सत्ता में आई, संविधान खतरे में पड़ाः सुधांशु त्रिवेदी

राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- बात सिर्फ आपातकाल की नहीं है।

मैं याद दिलाना चाहता हूं कि जब भी वे सत्ता में आए, संविधान खतरे में था। जब राजीव गांधी सत्ता में आए, तो सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला दिया और वो फैसला शरिया के खिलाफ लग रहा था, तब इस देश की संसद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को रोक दिया और शरिया को संविधान से ऊपर रख दिया था”।

इसे भी पढ़ें

जेपी नड्डा को चुना गया राज्यसभा में सदन का नेता 

Share This Article
Exit mobile version