Madhya Pradesh Bank jobs: मध्य प्रदेश सहकारी बैंक में वैकेंसी की भरमार, 2000+ पदों पर आवेदन शुरू

2 Min Read

Madhya Pradesh Bank jobs

भोपाल, एजेंसियां। बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (MP Apex Bank) ने 2076 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर और विभिन्न ऑफिसर ग्रेड के पद भरे जाएंगे। कई पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 2076 पद शामिल हैं, जिन्हें दो प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया है।
पहली श्रेणी में कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के कुल 1763 पद हैं। इनमें नियमित कंप्यूटर ऑपरेटर के 748, संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर के 176 और सोसाइटी मैनेजर के 839 पद शामिल हैं।
दूसरी श्रेणी में ऑफिसर ग्रेड के 313 पद हैं, जिनमें ब्रांच मैनेजर, अकाउंटेंट, फाइनेंशियल एनालिस्ट, कंप्यूटर प्रोग्रामर जैसे पद शामिल किए गए हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी होंगे।

योग्यता और आयु सीमा

कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा या संबंधित विषय में डिग्री अनिवार्य है।
ऑफिसर ग्रेड पदों के लिए ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन (MBA/CA/MCA/ICWA) और कुछ पदों के लिए अनुभव आवश्यक है।
आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के लिए ऑनलाइन परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। ऑफिसर ग्रेड पदों पर CBT के बाद इंटरव्यू भी लिया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी MP Apex Bank की आधिकारिक वेबसाइट www.apexbankmp.bank.in
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

Share This Article