MP की कोयला खदान में दबकर 3 कर्मचारियों की मौत [3 workers died after being buried in a coal mine in MP]

1 Min Read

साढ़े 3 किमी अंदर छत धंसी

भोपाल, एजेंसियां। मध्य प्रदेश के बैतूल में कोयला खदान में दबकर 3 कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसा वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (WCL) पाथाखेड़ा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 3 बजे हुआ। यहां छतरपुर-1 खदान के मुहाने से करीब 3.5 किलोमीटर अंदर कंट्यूनर माइनर सेक्शन में कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान छत ढह गई।

कोयला काटते समय छत गिरी:

बताया जा रहा है कि अधिकारी और वर्कर खदान में निरीक्षण के लिए उतरे थे। उस समय वहां 25 से 26 लोग मौजूद थे। लेकिन वे अलग-अलग सेक्शन में थे। जिस सेक्शन में हादसा हुआ वह जॉय माइनिंग सर्विस का है। इसमें ऑस्ट्रेलियाई मशीन लगी है। कंपनी कोलकाता की है।

इसे भी पढ़ें

केंद्र वाणिज्यिक कोयला खदानों के प्रति निवेशकों को आकर्षित करने को रांची में करेगा प्रचार-प्रसार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं