बंगाल की खाड़ी में हलचल, बिहार में अलर्ट [Movement in Bay of Bengal, alert in Bihar]

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। तेज हवाएं चल रही हैं और तूफान की आशंका जताई जा रही है।

इसे लेकर बिहार में बाढ़ से कई जगहों पर हाहाकार मचा है। प्रदेश के 12 जिले बाढ़ के कहर झेल रहे हैं।

वहीं, मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए नए पूर्वानुमानों से फिर बिहार वासियों की टेंशन बढ़ सकती है। बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

फिलहाल बिहार के कई जिलों में बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल है। बाढ़ का पानी कई गांवों और घरों में घुस गया है।

इसको लेकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खुले आसमान में रहने को मजबूर है। उन्हें भोजन से लेकर हर तरह का जरूरी सामान मुहैया कराया जा रहा है।

अगले चार दिन में भारी बारिश की संभावना

समुद्र तल पर बना एक मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है, जिससे जल्द ही निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होकर डिप्रेशन में बदल सकता है।

यह इस सीजन का पांचवां डिप्रेशन होगा। अगले तीन से चार दिन में उत्तर प्रदेश और बिहार में 23-24 सितंबर से बारिश हो सकती है।

बिहार में 23 से 26 सितंबर के बीच बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी दिशा में हवा चलेगी।

इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, झारखंड में कई जगहों पर झमाझम बारिश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं