मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा लॉन्च, कीमत ₹89,999 [Motorola Razr 50 Ultra launched, priced at ₹89,999]

2 Min Read

फ्री मोटो बड्स, गूगल AI, 6.9-इंच डिस्प्ले और 12GB रैम

मुंबई, एजेंसियां। स्मार्टफोन मेकर मोटोरोला ने आज भारत में अपना फ्लिपेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा‘ को 89,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च कर दिया है।

स्मार्टफोन में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का फुल HD+ pOLED इंटरनल/मेन डिस्प्ले दिया गया है।

फोन में हैं कई खासियतें

मोटोरोला के इस फोन में 4 इंच का फुल HD+ pOLED एक्सटर्नल डिस्प्ले भी दिया गया है।

कंपनी का दावा है कि रेजर 50 अल्ट्रा का डिस्प्ले किसी भी फ्लिप फोन के डिस्प्ले की तुलना में सबसे बड़ा है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में गूगल का जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) दिया गया है।

सॉफ्ट और वीगन लेदर फिनिश के साथ 3 कलर ऑप्शन

स्मार्टफोन को कंपनी ने सिंगल स्टोरेज में उतारा है। इसमें 12GB रैम के साथ 512GB का स्टोरेज मिल रहा है।

कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ मोटो बड्स फ्री में दे रही है, जिसकी अलग से 9,999 रुपए कीमत है।

स्मार्टफोन भारतीय बाजार में सॉफ्ट और वीगन लेदर फिनिश के साथ तीन कलर ऑप्शन के साथ मिलेगा।

बायर्स इस स्मार्टफोन को 10 जुलाई को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से प्री-बुक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

इन्फिनिक्स नोट 40 स्मार्टफोन लांच, ये है कीमत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं