कन्नौज, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में 7 बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई। महिला ने पहले अपने बच्चों को ननद के पास छोड़ा और फिर दवा लाने के बहाने घर से निकल गई।
जब काफी समय तक वह वापस नहीं आई तो बच्चे अपनी बुआ के साथ मां को ढूंढने निकले, लेकिन न मिलने पर उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।
महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता हैः
जानकारी के मुताबिक गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव में महिला रहती थी। उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है। महिला घर पर अपने बच्चों की देखभाल कर रही थी, इसी दौरान उसकी गांव के एक युवक से नजदीकियां बढ़ गईं।
एक स्थानीय महिला पर भागने में मदद का आरोपः
महिला की ननद ने आरोप लगाया है कि एक स्थानीय महिला ने उनके भागने में मदद की और यह भी कहा कि उसी महिला ने उनके बीच प्रेम की शुरुआत की। इस बीच, पति ने पत्नी के भागने की खबर सुनते ही देर रात दिल्ली से कन्नौज के लिए निकल पड़ा।
वह दिवाली के लिए घर लौटने की योजना बना रहा था, लेकिन पत्नी के प्रेमी के साथ भागने की घटना ने उसे तुरंत घर लौटने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
इसे भी पढ़ें
उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त – व्यस्त, नदियां उफान पर









