3 बच्चों की मां ने प्रेमी का गला रेता [Mother of 3 children slits lover’s throat]

1 Min Read

पति को छोड़ दो साल से रिलेशनशिप में थी

पलामू। पलामू में एक महिला ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी है। मृतक का नाम कंदाखाड़ के रहने वाले संजय कुमार (20) के रूप में हुई है। संजय का 3 बच्चों की मां ललिता देवी (30) से दो साल से अफेयर चल रहा था।

मृतक के परिजनों के मुताबिक, संजय की शादी नहीं हुई थी, लेकिन वह अपने माता-पिता से अलग प्रेमिका के साथ पति-पत्नी की तरह रहता था।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को ललिता के पिता और मां संजय के घर पहुंचे थे। इसी दौरान पिता और ललिता का संजय से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद ललिता ने अपने प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी।

फिलहाल मामले में पुलिस ने उसके पिता और संजय की प्रेमिका ललिता को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घटना शहर थाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज के पास कंदाखाड़ में हुआ।

इसे भी पढ़ें

पलामू में ग्रिल तोड़ 10 लाख के जेवर की चोरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं