घोर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं अधिकतर भारतीय परिवार : जयराम रमेश

1 Min Read

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों पर आधारित एक लेख का हवाला देते हुए बुधवार को दावा किया कि देश के अधिकतर लोग सरकार द्वारा निर्मित आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि महंगाई की तुलना में लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी पिछले 40 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर चली गई है।

रमेश ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 23 में शुद्ध घरेलू वित्तीय बचत पांचवें हिस्से तक कम हो गई है। वित्त वर्ष 2023 में गैर-आवासीय कर्ज दोगुना हो गया है, जो संभवतः वित्त उपभोग के लिए लिया गया ऋण है। यह डेटा बताता है कि मोदी सरकार 2022-23 के उपभोग व्यय सर्वेक्षण को क्यों दबा रही है।

इससे स्पष्ट रूप से पता चलेगा कि अधिकतर भारतीय किस प्रकार गरीब होते जा रहे हैं।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘यह स्पष्ट है कि अधिकतर भारतीय परिवार ‘मोदी-निर्मित’ आर्थिक संकट के उच्चतम स्तर का सामना कर रहे हैं। बढ़ती मुद्रास्फीति, बढ़ता कर्ज, धीमी घरेलू खपत और गिरती बचत। आंकड़ों को दबाकर मोदी जी जवाबदेही से बच नहीं सकते।’’

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं