अक्टूबर में 5 लाख से ज्यादा कारें बिकीं, हर रोज औसत 16,550 [More than 5 lakh cars sold in October, average 16,550 per day]

1 Min Read

मारुति सुजुकी ने एक महीने में 2 लाख से ज्यादा कार बेचने का रिकॉर्ड बनाया

मुंबई, एजेंसियां। अक्टूबर 2024 में कारों की बिक्री का रिटेल आंकड़ा 5 लाख पार कर गया। व्हीकल डेटा के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक देश में 5.13 लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ।

यानी हर रोज 16,550 कारें बिकीं। इससे पहले इस साल जनवरी में रिकॉर्ड 3.99 लाख कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ था।

इस साल हर दिन औसतन 3.33 गाड़ियां बिकीः

मौजूदा वित्त वर्ष में हर महीने एवरेज 3.33 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई है, जो बीते साल से 5% ज्यादा है। बीते साल 38 लाख कारें बिकी थीं।

पहली बार इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 10 हजार पार पहुंची, यह सालाना आधार पर 38% अधिक है। बीते महीने गाड़ियों की होलसेल डेटा एनालिसिस से पता चलता है कि देश में खरीदार SUV और प्रीमियम कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

टाटा मोटर्स ने 2% तक बढ़ाए कॉमर्शियल गाड़ियों के दाम; 1 जुलाई 2024 से लागू होगी नई कीमतें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं