बिहार पुलिस में 1 लाख से अधिक खाली पदों पर होगी बहाली [More than 1 lakh vacant posts will be reinstated in Bihar Police]

IDTV Indradhanush
3 Min Read

अपराध रोकने के लिए सीएम नीतीश ने दिए कई सख्त निर्देश

पटना, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में अपराध नियंत्रण में कोताही नहीं बरतने की पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी है।

साथ ही कहा है कि काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसके लिए मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों के खाली करीब एक लाख 22 हजार 703 पदों पर जल्द बहाली का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा है कि रात्रि और पैदल गश्ती को अधिक प्रभावी बनाने के लिये वरीय पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर रात्रि में स्वयं औचक निरीक्षण करें।

बिहार पुलिस की संख्या बढ़ाने रिक्त पदों पर बहाली का निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि अपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं और इसे समय पर पूरा करें। इससे दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पुलिस और प्रशासन मुश्तैदी से कार्य करें तथा अपराध नियंत्रण हेतु पूरी सख्ती से कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस की संख्या बढ़ाने के लिये विभिन्न श्रेणियों में 2,29,139 पद स्वीकृत किये जा चुके हैं। 1,06,436 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। शेष रिक्त पदों पर बहाली शीघ्र करें।

हर थाने में महिला पदाधिकारी और महिला पुलिस कर्मियों का हो पदस्थापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर थाने में महिला पदाधिकारी और महिला पुलिस कर्मियों का पदस्थापन हो। साथ ही उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ अच्छा व्यवहार हो, उनकी बातें सुनी जायें।

वर्ष 2013 से ही पुलिस में महिलाओं के लिये 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। अभी बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या लगभग 30 हजार हो गयी है।

बिहार पुलिस में महिलाओं की भागीदारी देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ने से थानों में जो महिलायें शिकायत लेकर आतीं हैं, उन्हें समस्याओं के समाधान में सहूलियत हो रही है और उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें 

सीएम नीतीश ने पटना मेट्रो का निर्माण तेजी से पूरा करने के दिया निर्देश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं