जल्द आयेगा मानसून, इसी महीने केरल में देगा दस्तक, फिर आयेगा झारखंड

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में इस बार मानसून जल्दी आयेगा। सामान्य तारीख से एक दिन पहले इस बार मानसून दस्तक देगा।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून 31 मई को केरल पहुंचेगा। वहीं उत्तरी-पश्चिमी भारत में 16 जून और पूर्वी भारत में 18 जून को पहुंचेगा।

झारखंड में 13 से 17 जून के बीच मानसून पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने कहा कि घोषित तारीख में 4 दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश है।

यानी मानसून 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आ सकता है।

IMD ने बताया कि असम, मेघालय, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार में गुरुवार को गर्म और आर्द्र मौसम रहने का अनुमान है।

अगले चार दिनों के दौरान, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस, मध्य भारत और गुजरात में लगभग दो-चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।

IMD के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 150 साल में मानसून के केरल पहुंचने की तारीखें काफी अलग रही हैं।

बीते चार साल की बात करें तो 2020 में मानसून 1 जून को, 2021 में 3 जून को, 2022 में 29 मई को और 2023 में 8 जून को केरल पहुंचा था।

इसे भी पढ़ें

आलमगीर आलमः मोटर पंप बेचने से लेकर मंत्री पद तक का सफर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं