नई दिल्ली : मानसून एक हफ्ते की देरी से केरल पहुंच गया है। राज्य के 95 फीसदी इलाके में बारिश हो रही है। कुछ घंटों में मानसून कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामणि ने बताया कि हवा की स्पीड और हालात सही रहे तो यह बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा।
अगले हफ्ते तक उत्तर भारत पहुंच जाएगा। आमतौर पर केरल में 1 जून तक मानसून आ जाता है। मौसम विभाग ने पहले 4 जून को मानसून के केरल पहुंचने की बात कही थी। लेकिन अरब सागर में उठे बिपरजॉय तूफान ने इसका रास्ता रोक लिया था। बिपरजॉय अब पाकिस्तान की ओर बढ़ गया है। जिससे केरल पहुंचने के लिए मानसून का रास्ता साफ हो गया।







