30 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है मानसून, नेपाल में बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा [Monsoon may reach Delhi by June 30, threat of floods in Bihar due to rain in Nepal]

2 Min Read

UP-उत्तराखंड समेत 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसियां। मानसून देश के उत्तरी राज्यों की तरफ बढ़ गया है। स्काईमेट एजेंसी के मुताबिक, इस हफ्ते के अंत तक यानी 29-30 जून तक मानसून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली में आमतौर पर मानसून की एंट्री 27 से 29 जून के बीच होती है। पिछले साल दिल्ली में मानसून 26 जून को पहुंचा था।

इन राज्यों में हो रही बारिश

इधर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार में लगातार बारिश हो रही है। कल उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश हुई।

अयोध्या में घरों में दो-तीन फीट पानी भर गया, जबकि देवरिया और लखीमपुर में बिजली गिरने से 3 बच्चों की मौत हो गई। राजस्थान के पाली में भी चार लोगों की जान गई।

बिहार के सभी जिलों में बारिश

बिहार के तकरीबन सभी जिलों में भारी बारिश हो रही है। वहीं नेपाल में मानसून की एंट्री के बाद तेज बारिश के कारण बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

अगले 24 घंटे गंडक नदी के जलस्तर में इजाफा होने का अनुमान है। यहां बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र शामिल हैं।

तमिलनाडु, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मानसून की दस्तक, जमकर बरसे बदरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं