भारत में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मिला [Monkeypox suspect found in India]

2 Min Read

ग्लोबल इमरजेंसी घोषित होने के बाद पहला मामला

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, विदेश से भारत लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं। उसे एक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

उसकी हालात स्थिर है। संदिग्ध किस देश से लौटा है, मंत्रालय ने इसकी जानकारी नहीं दी है। प्रोटोकॉल के तहत उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।

दरअसल, 14 अगस्त को WHO ने मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। इसके बाद भारत में संक्रमण का पहला संदिग्ध मिला है।

दूसरी बार मंकीपाक्स को हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया

यह दो साल में दूसरी बार है, जब WHO ने मंकीपॉक्स को हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, मंकीपॉक्स की शुरुआत अफ्रीकी देश कांगो से हुई थी।

अफ्रीका के 10 देश इसकी चपेट में हैं। WHO इसलिए भी चिंतित है क्योंकि मंकीपॉक्स के अलग-अलग आउटब्रेक में मृत्यु दर अलग-अलग देखी गई है। कई बार तो यह 10% से भी अधिक रही है।

भारत में मंकीपॉक्स के 30 केस चुके

WHO के मुताबिक, 2022 से अब 116 देशों में मंकीपॉक्स के 99,176 मामले सामने आए और 208 मौतें दर्ज की गई हैं।

इस साल अब तक 15,600 से अधिक मामले और 537 मौतें दर्ज की गईं। 2022 के बाद से भारत में मंकीपॉक्स के 30 मामले सामने आए हैं। आखिरी मामला मार्च 2024 में सामने आया था। भारत में मंकीपॉक्स की जांच के लिए 32 लैब्स हैं।

इसे भी पढ़ें

यूरोप में मंकीपॉक्स का पहला केस मिला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं