मोहन यादव होंगे एमपी के नए सीएम

2 Min Read

नरेंद्र सिंह तोमर होंगे स्पीकर; दो डिप्टी सीएम- जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला

भोपाल। मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित ‌BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। यहां दो डिप्टी सीएम होंगे – जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

बैठक में पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण और बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव तथा रांची की मेयर आशा लकड़ा मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इससे पहले एकएक विधायकों से वन टू वन बातचीत की गई। तब जाकर मोहन यादव के नाम पर सहमति बनी।

कौन हैं मोहन यादव

  • उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं मोहन यादव
  • उम्र – 58 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता – बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.
  • राजनीतिक कॅरियर – सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव, 1984 में अध्‍यक्ष
  • 2013 में विधायक बने। 2018 में दूसरी बार चुनाव जीतकर उच्च शिक्षा मंत्री बने

पल-पल की गतिविधियां

  • फोटो सेशन में तीनों पर्यवेक्षक भी शामिल हुए।
  • विधायक दल की बैठक से पहले नवनिर्वाचित विधायकों का फोटो सेशन हुआ।
  • बीजेपी दफ्तर में सभी बीजेपी विधायक, पर्यवेक्षक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • सीएम शिवराज​ सिंह​​​​​​, मनोहर लाल खट्टर के साथ कार में बैठकर बीजेपी ऑफिस पहुंचे।
  • पर्यवेक्षक डॉ. के. लक्ष्मण और आशा लकड़ा भी बीजेपी ऑफिस में मौजूद रहे।
  • भोपाल एयरपोर्ट पर पारंपरिक लोक नृत्य से पर्यवेक्षकों का स्वागत किया गया।
  • तीनों पर्यवेक्षक सीएम हाउस पहुंचे। यहां सीएम शिवराज ने पर्यवेक्षकों का स्वागत किया।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रहलाद पटेल भी बैठक में शामिल रहे।
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं