भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में तैयार किए गए पांच लाख लड्डू पांच ट्रकों में भरकर यहां से अयोध्या के लिए रवाना किया। यादव ने अपने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ ट्रकों को भगवा झंडे लहराकर रवाना किया।
इन पांच ट्रक को भगवान राम की तस्वीरों से सजाया गया था। सीएम मोहन यादव ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।
उन्होंने लिखा, “आज मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति हर्षित है। आज हमने भगवा ध्वज दिखाकर, लड्डुओं से भरे ये प्रसाद रथ अयोध्या के लिए रवाना किये।”
महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा करने के बाद की मिठाई “बाबा महाकाल” के प्रसाद के रूप में अयोध्या भेजी जाएगी, पांच दिनों में मंदिर के लगभग 150 कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के लोग इन लड्डुओं को बनाने में जुटे थे।
इसे भी पढ़ें
झारखंड में शीतलहर का कहर, स्कूलों का समय बदला
बाबूलाल मराड़ी ने लोकगायक आशुतोष द्विवेदी का “अवध में राम आए हैं” गीत किया लॉंच








