Mohammad Shami: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम से बाहर, क्या खत्म हो गया टेस्ट करियर? [Out of the team for England tour, is his Test career over?]

3 Min Read

Mohammad Shami:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है और इस टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया है। शुभमन गिल को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में नए चेहरों को तरजीह दी गई है, लेकिन सबसे चौंकाने वाला नाम शमी का बाहर होना है।

Mohammad Shami: क्यों बहार हुए शमी

34 वर्षीय मोहम्मद शमी ने 2023 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने सर्जरी करवाई और लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। 2025 में वापसी तो की, लेकिन फिटनेस और फॉर्म दोनों ही स्तर पर संघर्ष करते नजर आए। आईपीएल 2025 में भी वह सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में नियमित नहीं रह पाए। टीम चयन के समय चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर ने साफ कहा कि शमी फिलहाल टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए जरूरी फिटनेस स्तर पर खरे नहीं उतरते।

Mohammad Shami: मोहम्मद शमी का टेस्ट करियर खत्म

इस फैसले के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या मोहम्मद शमी का टेस्ट करियर अब समाप्ति की ओर है, खासकर तब जब रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद टीम पूरी तरह बदलाव के दौर में है। बुमराह केवल तीन या चार टेस्ट खेलने के लिए उपलब्ध होंगे, ऐसे में पेस अटैक की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों पर आ सकती है। हालांकि, इनके अलावा टीम के अन्य तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह के पास विदेशी धरती पर खेलने का अनुभव बहुत कम है, जो भारत के लिए चिंता का विषय है।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून 2025 से खेला जाएगा। यह सीरीज रोहित और विराट के युग के बाद भारतीय टेस्ट क्रिकेट की नई शुरुआत मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें

England tour: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं