हलद्वानी, एजेंसियां : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल स्वतंत्रता के बाद भारत का स्वर्णिम कालखंड है।
नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि देश की समस्याओं की जड़ में विपक्षी पार्टी है, लेकिन मोदी हर चुनौती के सामने डटे रहे और समस्याओं का समाधान किया।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को स्वतंत्रता के बाद के भारत में स्वर्णिम कालखंड के रूप में देखा जाएगा।’’
योगी ने कहा, ‘‘उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन से कांग्रेस बहुत नाराज है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करके प्रशंसनीय कार्य किया है।’’
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ‘उत्तम प्रदेश’ बनने की ओर अग्रसर है और इसका श्रेय उत्तराखंड से निकलने वाली नदियों के जल को जाता है।
इसे भी पढ़ें
दो इनामी महिला नक्सलियों समेत छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण








