नई दिल्ली, एजेंसियां। बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोना जैसी खरी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने देशवासियों से किया हुआ हर वादा पूरा किया है। चाहें 2014 का संकल्प पत्र हो या 2019 का घोषणापत्र हो पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने अपने हर संकल्प को पूरा किया है।
जब पीएम मोदी के नेतृत्व में हम 2014 का चुनाव लड़ने जा रहे थे तो उस समय मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था।
पीएम मोदी के आग्रह को ध्यान में रखते हुए पार्टी का जो संकल्प पत्र तैयार किया गया था, उसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा गया था कि जो भी संकल्प हम देश के सामने रखें उसे हम पूरा करें।
मुझे ये कहते हुए प्रसन्नता है कि 2019 में जो भी संकल्प हमने लिए आज 2024 तक उन सबको पूरा करने में हमने कामयाबी हासिल की है।
इसे भी पढ़ें
मोदी की गारंटी के साथ बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, GYAN पर फोकस, जानें और क्या-क्या








