मेरठ (उप्र): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी की गारंटी पर ‘‘यूपी को यकीन और भारत को भरोसा है, क्योंकि मोदी केवल सपने नहीं बुनते, हकीकत बुनते हैं, इसीलिए लोग बार-बार मोदी जी को चुनते हैं।’’
सीएम योगी ने मंच से बाबा औघड़नाथ की पावन भूमि को नमन किया। धन सिंह कोतवाल की शहादत धरा को नमन।
मोदी ने देश की तकदीर और तदवीर बदल दी है। चौधरी साहब को भारत रत्न देकर किसानों का सम्मान किया है।
किसान इसका आभार व्यक्त कर रहे हैं। मोदी के रूप में करिश्माई व्यक्तित्व प्राप्त किया है। यहां की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है इसे नया आयाम दिया है मोदी ने।
गन्ना किसानों को भुगतान मिला। चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाई है। इस क्षेत्र में दस साल में परिवर्तन हुआ है। इस क्षेत्र ने दंगा देखा है कर्फ्यू देखा है।
बेटी और व्यापारी पर प्रहार देखा है। मोदी के नेतृत्व में देश भारत को विकसित करने की तरफ बढ़ रहा है।
यह चुनाव उन्हें सही जगह दिखाने का है जो सामाजिक ताने बाने को ध्वस्त कर रहे थे। यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट है।
यह देश मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है। मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। वह सपने नहीं बुनते वह हकीकत बुनते हैं तभी लोग बार बार मोदी को चुनते हैं।
इसे भी पढ़ें
जय राम ठाकुर ने कंगना से की मुलाकात की, आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की








