मोदी बोले- कच्चा चिट्ठा खोला तो आप-दा वाले बौखला गए [Modi said – When the raw letter was opened, AAP people got scared]

2 Min Read

केजरीवाल ने कहा- पीएम हर 5 साल में झूठ बोलने आते हैं

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रोहिणी में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। उन्होंने दिल्ली की AAP सरकार को एक बार फिर आप-दा सरकार बताया।

केजरीवाल को दिल्ली प्रदूषण, शराब घोटाले, स्कूल घोटाले और शीशमहल जैसे मुद्दों पर घेरा।

पीएम ने कहा, ‘दिल्ली की आप-दा सरकार के पास न कोई विजन है, न दिल्ली वालों की परवाह है। इन्होंने हर मौसम को आपदाकाल बना दिया। जब काला चिठ्ठा सबके सामने उजागर किया तो मुझ पर भड़कने लगे।’

केजरीवाल बोले- जनता भाजपा से बदला लेगी

PM मोदी के आरोपों पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा और केंद्र सरकार से नाराज है। जनता भाजपा से बदला लेने को तैयार बैठी है।

जल्द होगा दिल्ली चुनाव का ऐलान

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी का आप पर हमला: ‘बेहिसाब काम, कोई हिसाब नहीं’, केजरीवाल सरकार को घेरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं