नदी जोड़ने की योजना में देरी की जिम्मेदार कांग्रेस
जयपुर, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक-ERCP(पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) प्रोजेक्ट के पहले चरण का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, ‘राजस्थान में भी जल्द से जल्द 100% घरों तक नल से पानी पहुंचेगा। जल विवाद के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।’
इस दौरान मध्य प्रदेश और राजस्थान के CM मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के लिए 46,300 करोड़ रुपए से ज्यादा के 24 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी किया।
PKC-ERCP प्रोजेक्ट से राजस्थान-मध्यप्रदेश को फायदा:
प्रोजेक्ट से राजस्थान के जयपुर, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, दौसा समेत 21 जिलों में जल संकट खत्म हो सकता है।
वहीं MP के 13 जिलों- इंदौर, धार, गुना, शिवपुरी, सीहोर, देवास, राजगढ़, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, मंदसौर, भिंड और मुरैना को फायदा होगा। इन जिलों के 3217 गांवों की 6 लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें








