जयपुर, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान मे भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत की।
जयपुर के पास कोटपूतली में मोदी ने कहा कि यह पहला चुनाव है जब भ्रष्टाचारी मिलकर भ्रष्टाचार पर हो रही कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे हैं।
मोदी ने कहा कि वो कहते हैं कि मेरा परिवार नहीं है, इसलिए मुझे भ्रष्टाचार की जरूरत नहीं है। उनका परिवार है तो क्या भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिल जाता है क्या?
मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक निर्णयों वाला होने वाला है।
कांग्रेस ने देश को डराकर रखा कि राम मंदिर का नाम लिया तो देश जल जाएगा, आग लग जाएगी। भव्य राम मंदिर बना। दीपक जले और कहीं आग भी नहीं लगी।
इस सभा के जरिए पीएम मोदी ने जयपुर ग्रामीण सहित नजदीक की दो अन्य लोकसभा सीट सीकर और अलवर को भी साधने की कोशिश की। इस लोकसभा चुनाव में राजस्थान में मोदी की पहली सभा थी।
मोदी ने कहा कि इन लोगों ने डरा कर रखा कि राम मंदिर का नाम भी लोगे तो देश जल जाएगा। आग लग जाएगी। भव्य राम मंदिर बना। दीपक जले, लेकिन आग नहीं लगी।
दस साल में जो हुआ, वो ट्रेलर है। अभी बहुत कुछ बाकी है। भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक निर्णय वाला होने वाला है।
लोग कहते हैं कि मोदीजी अब बहुत हो गया, अब आराम करो, लेकिन मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ। मोदी मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है।
इसे भी पढ़ें
कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की 11वां सूची, बिहार में तारीक अनवर पर फिर जताया भरोसा









