मोदी बोले- विदेश में डेटा भारत से 10 गुना महंगा[Modi said- Data abroad is 10 times more expensive than India]

1 Min Read

अंबानी ने AI डेटा सेंटर के लिए इंसेंटिव मांगा

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस के आठवें एडिशन की नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरुआत की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दूसरे देशों में मोबाइल डेटा की कीमत भारत की तुलना में दस गुना महंगी है। भारत का एक ही मिशन है- दुनिया को जोड़ना।

दुनियाभर की कंपनियां ले रहीं भागः

इस टेक इवेंट में दुनियाभर के 120 से ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं। 400 से ज्यादा एग्जिबिटर और लगभग 900 स्टार्टअप भी शामिल हुए है। IMC 2024 के एग्जीबिशन में PM मोदी को टेक इनोवेशन्स दिखाए गए। PM के साथ केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे।


PM मोदी ने वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली (WTSA) 2024 का भी उद्घाटन किया, जिसे पहली बार भारत और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन ने आयोजित किया है। 190 से अधिक देशों के 3,000 से अधिक प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

मणिपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को देश कभी माफ नहीं करेगा  : मल्लिकार्जुन खरगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं