सहारनपुर में गरजे मोदी-कानून व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी योगी सरकार

3 Min Read

सहारनपुर, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया।

इस दौरान PM ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि UP के दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज हो गई है।

अरे काठ की हांडी को इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे।

PM ने UP के CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ ‌भी की। उन्होंने कहा कि योगी जी कानून व्यवस्था में रत्तीभर छूट नहीं देने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है। हम देश को झुकने नहीं देंगे। इंडी अलायंस कमीशन के लिए और मोदी मिशन के लिए है।

PM के साथ 3 राज्यों के मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे। इनमें UP के CM योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल थे।

PM का एक हफ्ते में यह दूसरा UP दौरा है। इससे पहले 31 मार्च को मेरठ में PM मोदी ने चुनावी ऐलान के बाद पहली रैली की थी।

सहारनपुर से PM गाजियाबाद जाएंगे और वहां रोड शो करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारी गरीबों के सपनों को तोड़ते हैं। आपको लुटते हैं। मैं आपके बेटे बेटियों को बचाने के लिए गालियां खा रहा हूं।

मोदी को धमकी दी जा रही है। मेरे देशवासियों यह मोदी है। जो पीछे नहीं हटेगा। 10 साल में जो मोदी ने किया है। ये तो ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है।

मोदी ने कहा कि मैं आपके बेटे के भविष्य के लिए गाली खा रहा हूं। कांग्रेस भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती है।

आपने मेरा काम देखा है। हर पल देश के नाम। मैं आपको कहता हूं कि 24 बाई 7 और 2047 यह मोदी हर पल आपके नाम, देश के नाम।

इसलिए मोदी कहता है कि आपका सपना मोदी का संकल्प है।

मैं करप्शन पर प्रहार कर रहा हूं तो यह आपके बेहतर भविष्य के लिए है। भ्रष्टाचारी गरीब के सपनों को लूटते हैं। अधिकारों को रोकते हैं।

आपका बेटा नौकरी के लिए योग्य है और उसकी जगह किसी और को नौकरी दे दी जाए, तो आपका क्या होगा? मैं आपके बेटे के भविष्य के लिए गाली खा रहा हूं।

इसे भी पढ़ें

काशी विश्वनाथ मंदिर का अकाउंट हैक, खुल रहे पोर्न साइट्स

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं